Etawah Auraiya News: शांति हवन से लौट रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। शांति हवन में शामिल होकर लौट रहे एक युवक की जिंदगी सोमवार रात सड़क हादसे में थम गई। इकदिल कट के पास डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 35 वर्षीय रविंद्र कश्यप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रविंद्र की मौत से सिर्फ एक परिवार का सहारा ही नहीं छिना, बल्कि उस नौ वर्षीय मासूम के सिर से भी पिता का साया उठ गया, जिसे उन्होंने अपनी संतान की तरह गोद लेकर पाला था। क्षेत्र के ग्राम केस्त निवासी रविंद्र कश्यप पुत्र कृष्ण मुरारी सोमवार को इकदिल क्षेत्र के गांव सबलपुर में अपने पारिवारिक जीजा के यहां आयोजित शांति हवन में शामिल होने गए थे। रात करीब 9:45 बजे वह बाइक से अपने गांव केस्त लौट रहे थे। इसी दौरान इकदिल कट के पास आगरा की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी。
दुर्घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.