Etawah Auraiya News: शहर में नौ करोड़ से बनेगा उत्सव भवन
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के नुमाइश मैदान में 9 करोड़ रुपये से 400 सीटों की क्षमता वाले अत्याधुनिक आडिटोरियम उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को इसका शिलान्यास सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उन्होंने कहा कि नगर में लंबे समय से आधुनिक ऑडिटोरियम की आवश्यकता थी। सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभागार नहीं था। उत्सव भवन के निर्माण से यह कमी दूर होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बेहतर आयोजन स्थल उपलब्ध होगा।
भग्नि पूजन कार्यक्रम भूमि पूजन कार्यक्रममें उन्होंने कहा कि यह भवन केवल सरकारी कार्यक्रमों के लिए ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक गोष्ठियों, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, छात्र-छात्राओं की गतिविधियों तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए भी उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.