Etawah Auraiya News: शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव साम्हों में रविवार सुबह देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। सुबह करीब गांव की करीब महिला-पुरुष शराब के ठेके के बाहर एकत्रित हो गए और ठेके को गांव की आबादी से हटाकर कहीं अन्य स्थान पर संचालित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए ठेका संचालक दुकान में ताला लगाकर मौके से चला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जाते समय संचालक दुकान का बोर्ड भी अपने साथ निकाल ले गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शराब की दुकान को गांव के लिए परेशानी का कारण बताते हुए कहा कि उक्त ठेका पिछले करीब आठ वर्षों से गांव में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक शराब की दुकान बस्ती के बीच में है और इसके आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.