Etawah Auraiya News: शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा युवक
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: भरथना। रेलमार्ग पर पूर्वी मोतीगंज के सामने सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में एक युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ट्रैक पर चल रहा था। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। बताया जाता है कि पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक पास के मोहल्ले में कहीं छिप गया। रेलवे पुलिस ने करीब एक घंटे तक आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.