इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस तथा नवाचार्य समयसागर महाराज और गणिनीप्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी के 92वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में हुआ। कार्यक्रम पूज्य श्रमण मुनि भावसागर महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य एकांश जैन एवं अनीता जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य नलिन जैन परिवार को मिला। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण राजकुमार जैन ने किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शरद पूर्णिमा पर हुआ श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का मंगल आयोजन विधानाचार्...