Etawah Auraiya News: शरद पूर्णिमा पर बैंड-बाजों के साथ निकली टेंशू राजा की बारात
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कस्बे में टेंशू राजा की बारात बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। बारात के दौरान कस्बे के चारों प्रमुख मार्गों पर धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर, तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर टेंशू राजा का स्वागत किया। वहीं, बकेवर, लखना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेंशू और झेंझी के विवाह की परंपरा धूमधाम से निभाई गई। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कर लोक संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। युवा उत्थान समिति के राहुल तिवारी, ऋषभ पोरवाल और शिवम तिवारी के तत्वावधान में आयोजित टेंशू राजा की बारात का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रशासक शिववीर सिंह किशन लाल ने किया। बैंड-बाजों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.