इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर में शनिवार दोपहर मकान का लेन्टर डालते समय अचानक शटरिंग की बल्ली टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लेन्टर के मलबे के नीचे दबने से शटरिंग मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लेन्टर डाल रहा मिस्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए। चकरपुर निवासी चन्द्रशेखर पुत्र श्यामलाल के मकान पर लेन्टर डालने का कार्य चल रहा था। मकान में औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडैना रुपशाह निवासी श्याम सिंह पुत्र बनवारी लाल की शटरिंग लगी हुई थी। दोपहर तीन बजे लेन्टर डालते समय श्याम सिंह शटरिंग में लगी बल्लियों को सही कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: लेंटर डालते समय बल्ली का संतुलन बिगड़ा, राज मिस्त्री घायल इसी दौरान अचानक एक बल्ली टूट गई, जिससे पूरा लेन्टर नीचे आ गिरा ...