इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी विकास शाक्य सरसईनावर मे खाद बीज की दुकान किए हैं 21 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे नगला जलाल निवासी टिंकू ने उन्हें फोन कर अपनी धान की नर्सरी देखने के बहाने बुलाया विकास को टिंकू ने फोन पर बताया उसने जो दुकान पर धान का बीज लिया था वह खराब है खेत मे जम नही रहा है इसलिए मौके पर आकर देख ले टिंकू की बातों में आकर विकास अपनी बाइक से सुबह करीब 10 बजे भडरपुरा सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे।

हमला का विवरण आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे पंकज यदव, टिकंल यादव और भूरे यादव ने विकास को आते ही दबोच लिया और उसे सड़क से खींचकर खेतों की तरफ ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने विकास को बुरी तरह लाठी डंडो से इतना पीटा कि वह लहूलुहान होकर गिर पडा। जब भडरपुरा गांव के निवासियों और ...