Etawah Auraiya News: वॉल पेंटिंग से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के तहत माय भारत की ओर से ब्लॉक क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर वॉल पेंटिंग बनाई गई। माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में आयोजित अभियान में वॉलंटियर्स ने संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। वॉल पेंटिंग के जरिए युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाठक, कु. नीरज, अभिषेक कुमार, शिवेक कुमार, विनायक पाठक,पीयूष रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.