Etawah Auraiya News: वैन की टक्कर से युवक घायल, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: भरथना। पाली रोड पर तेज रफ्तार ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ज्ञानपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र कौशलेन्द्र सात जुलाई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने दोस्त यतेंद्र के साथ खितौरा से भरथना की ओर आ रहा था। इसी दौरान पाली रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही ईको वैन संख्या यूपी 75 एएफ 8476 के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कौशलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.