Etawah Auraiya News: वैक्सीन लगाने के विवाद में छात्र की पिटाई, जांच शुरू
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ऊसराहार थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मोहरी में वैक्सीन लगाने को लेकर छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के चपरासी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऊसराहार पुलिस के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी जांच कर रहे हैं। विद्यालय के कक्षा चार के छात्र ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में 20 अगस्त को बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। तो उसने वैक्सीन लगाने से पहले पिता से अनुमति लेने के लिए कहा। लेकिन इससे नाराज चपरासी अशोक ने छात्र को बाल पकड़कर खींच लिया और उसका सिर दीवार पर मार दिया, साथ ही डंडों से भी पीटा। घटना के तीसरे दिन 22 अगस्त को ऊसराहार थाने में अशोक के विरुद्ध तहरीर दी और शिक्षा विभाग से भी शिकायत की। चपरासी अशोक कुमार से बात की गई तो उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.