इटावा औरैया, अगस्त 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर हरियाली तीज की धूम रही। यहां पर भगवान राधावल्लभ लाल महाराज का आकर्षक श्रंगार किया गया वहीं ठाकुर जी के लिए प्रतीकात्मक झूला भी डाला गया था। महिलाओं ने सावन के गीत गाकर नृत्य भी किया। मंदिर परिसर में जय जय श्री राधे व ठाकुर जी के जयघोष गुंजायमान होते रहे। ठाकुर जी चरण सेवक गोपाल प्रकाश चंद गोस्वामी व प्रथम शर्मा ने सुबह गर्भ ग्रह में विराजमान भगवान राधा वल्लभ लाल महाराज का विशेष पूजन अर्चन कर नई हरी पाेशाक धारण कराकर आकर्षक श्रंगार किया। पूरे मंदिर को फूलों व हरियाली से सजाया गया था । यह भी पढ़ें- Mainpuri News: हरियाली तीज पर सर्व ब्राह्मण समाज ने सजाई सांस्कृतिक छटा ब्रज में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है उसी प्रकार यहां पर कार्यक्रम आयोजित होते ...