इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। माता सीता की खोज में वन में भटक रहे श्रीराम लक्ष्मण की विप्र बनकर वीर हनुमान ने परीक्षा ली। इसके पश्चात अग्नि को साक्षी करके सुग्रीव से मित्रता कराई। रामलीला महोत्सव में श्रीराम विलाप और माता सीता की खोज लीला मंचन का शुभारंभ भट्टा संचालक महेश यादवर ने भगवान श्री राम दरबार की आरती करके किया। इसके पश्चात युवा सपा नेता प्रशांत शाक्य ने भी आरती उतारी। मंचन में पंचवटी में सीता को न पाकर श्रीराम विलाप करते हुए लक्ष्मण संग सीता की खोज शुरू करते हैं, रास्ते में घायल जटायु को देखकर सांत्वना देते हैं तो वह रावण द्वारा सीता को दक्षिण की ओर ले जाने की जानकारी देकर अंतिम सांस लेता है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सीता माता की खोज में श्री राम वन वन भटके इसके बाद श्रीराम शबरी से मिलते हैं उसे नवधा...