इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। महर्षि बल्मीकि जयंती पर विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में पक्का तालाब स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर पर दुर्गाष्टमी एवं शस्त्र पूजन'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन के बाद दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने नगर में अनुशासित एवं प्रभावशाली शक्ति संचलन'' (पथ संचलन) निकाला गया।पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और दुर्गा वाहिनी की क्षेत्र संयोजिका कल्पना ने नारी शक्ति के जागरण, संस्कृति की रक्षा एवं समाज में बहनों की सहभागिता पर प्रकाश डाला। प्रांतीय सह-संयोजिका वैशाली, विभाग संगठन मंत्री शिवम तथा सामाजिक समरसता का प्रतीक प्रस्तुत करते हुए लोहार समुदाय से रज्जो देवी एवं अनुसूचित जाति वर्ग क...