इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर । क्षेत्र के ग्राम वराउख में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति और भाभी उसे 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर बकेवर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया। ग्राम वराउख निवासी 25 बर्षीय निधि पत्नी शिववीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह ने बुधवार सुबह पति से कहासुनी के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।हालत बिगड़ता देख पति शिववीर और उसकी भाभी संजो देवी उसे आनन-फानन में पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लेकर आए। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. रविन्द्र साहू द्वारा इलाज किया गया, लेकिन करीब 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका के दो बच्चे हैं, 8 वर्षीय बेट...