इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना के सब्जी मंडी स्थित तालेश्वर महाराज मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण के दूसरे दिवस बुधवार को कथा वाचक पं इन्द्रेश शास्त्री ने अमर कथा और शुकदेवजी के जन्म का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन विषय-वस्तु भोगने के लिए नहीं मिला है। आज मनुष्य भगवान की भक्ति छोड़कर सांसारिक भोग में लगा है, जबकि जीवन का शाश्वत उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति है। इन्द्रेश शास्त्री ने कहा कि जो भी भागवत कथा प्यास और सीखने के भाव से सुनता है, उसका कल्याण निश्चित है। भागवत कथा बिना जाति और मजहब के भेदभाव के मनवांछित फल देती है और मोक्ष तक की यात्रा कराती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...