इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत छह पर अतिरिक्त दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंडावली पोस्ट कोकावली की खुशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 30 मई 2023 को नगला कन्हई निवासी विपिन कुमार के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में खेत अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। इस साल 18 मई को आरोपित उसे जबरन वाहन में बैठाकर मायके छोड़ गए और कहा कि जब तक उसके पिता उनके नाम जमीन नहीं क...