इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर पति और देवर ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता शिल्पी पोरवाल ने पति गोविन्द पोरवाल तथा देवर गोपाल पोरवाल पर आरोप लगाया है। इसकी सूचना मिलने पर 10 अक्टूबर को मेरे पिता राजकुमार, मां और नानी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पति गोविन्द और गोपाल ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को मारापीटा, तीन नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...