Etawah Auraiya News: विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में सोमवार देर शाम 35 वर्ष सरोज देवी पत्नी मनोज कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र कुनाल ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। विवाहिता ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.