इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के सराय चौरी गांव में गुरुवार की देर रात एक महिला के साथ उसके ही ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली महिला को सड़क पर तड़पता छोड़ गए। क्षेत्र के गांव सराय चौरी निवासी सुप्रिया पत्नी श्याम सुंदर ने अपने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं।अपनी मासूम बेटी के साथ अपने ससुराल आई हुई थी। इसी बीच ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए देर रात घर से निकलने को कहा। विरोध करने पर ससुरालियों ने मेरे साथ लाठी डंडो सें बेरहमी से मारपीट कर दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। ससुरालियों क...