Etawah Auraiya News: विद्यालय के ताले तोड़कर सामान चोरी
इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नगला नया में रविवार रात चोरों ने कमरों और कार्यालय के कुंडे तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह विद्यालय स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। चोर कैमरे तोड़ने के बाद चोर डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इसके अलावा विद्यालय से इन्वर्टर, साउंड सिस्टम, सिलेंडर, पंखे, वाई-फाई मॉडेम, एलईडी टीवी, खेल सामग्री समेत अन्य सामान चोरी किया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.