Etawah Auraiya News: विद्यालयों में बनाए जाएंगे युवा पर्यटन क्लब
इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब बनाए जाएंगे। इनका वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसमें जीआईसी, जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अटल विद्यालय को प्राथमिकता दी जाएगी।जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा है कि जिले में ऐसे 10 युवा पर्यटन क्लब बनाए जाने हैं। एक क्लब में कक्षा 6 से कक्षा 12 के बीच पढ़ने वाले 50 छात्र छात्राओं को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक क्लब में पांच शिक्षक भी होंगे। इनका चयन इस आधार पर किया जाना है कि उनकी पर्यटन में रुचि हो। चयन किए जाने के बाद सभी सदस्यों का निर्धारित वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.