इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: महेवा। ब्लॉक सभागार में सभी ग्राम सचिवों, तकनीकी सहायकों, रोजगार सेवकों, सेक्टर प्रभारियों तथा एडीओ एवं बीडीओ ने ऑनलाइन रूप में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण लिया। जिसमें कार्य योजना बनाने, एमआर भरने, फीड कराने, स्टीमेट बनाने, कच्चे पक्के कार्यों का अनुपात आदि के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया इस दौरान बी डी ओ महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी ,एडीओ पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया, एडीओ ग्राम्य विकास प्रवीण शाक्य, एडीओ कृषि हर्ष कुमार, एमआई चंद पाल आदि ने भी योजना के बारे में बताया। बीडीओ ने कहा कि इसमें 125 दिन के काम की गारंटी के साथ साथ एक सप्ताह में ही भुगतान सुनिश्चित है। इस दौरान सचिव अशोक परिहार, नागेंद्र प्रकाश, अजय कुमार, बब्बू राजा, अजय पाल सिंह, तरुण पाल, इंद...