Etawah Auraiya News: वाशिंग मशीन से घर में लगी आग, मची अफरा तफरी
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कालोनी में घर में वाशिंग मशीन में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग घर में भी फैलने लगी। इससे चारों ओर धुएं का गुबार उठने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कालोनी में दुबे स्वीट्स हाउस वाली गली में सुभाष चंद्र मिश्रा का घर है। उनके घर में बुधवार की दोपहर में वाशिंग मशीन में कपड़े धोए जा रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से मशीन में आग लगी और आग घर में भी फैलने लगी। आग का धुआं पूरे घर में उठने लगा। परिवार के लोग सारा सामान छोड़कर घर के बाहर भाग निकले। यह भी पढ़ें- Meerut News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख बाहर आकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को भी बताया गया। कुछ ही देर में पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.