Etawah Auraiya News: वन विभाग के सिर दर्द बने हुए हैं ये मगरमच्छ
इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: उदी। अभी दो मगरमच्छ वन विभाग का सिर दर्द बने हुए हैं। पिछले दो रोज से उन्हें तलाशा नहीं जा सका है। बढ़पुरा सेक्शन प्रभारी वन दरोगा रोहित कुमार ने बताया कि कुंडेश्वर धाम तालाब में छुपे दो मगरमच्छों में एक को कल मंगलवार सुबह 4 बजे पकड़ लिया गया था ,जबकि एक अभी गिरफ्त में नहीं आ सका है। तालाब के निकट स्थित पोखर में उसके छुपे होने की संभावना और चर्चा के कारण आज बुधवार को लगातार साढ़े छह घंटे ट्रैक्टर के जरिए उसका पानी निकलवाया गया। बचे कीचड़ में तलाशी हुई लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला ।उधर जैतपुरा के तालाब में मौजूद मगरमच्छ के बारे में वन आरक्षी संतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल उसकी निगरानी जारी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.