Etawah Auraiya News: वन महोत्सव के तहत पुलिस ने थाना परिसर में लगाए पौधे
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। वन महोत्सव के तहत थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस के जवानो ने एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए, जिनमें अनार, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधे शामिल रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, चौकी प्रभारी नितिन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप बंटू, मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Sambhal ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.