Etawah Auraiya News: वकीलों के बैठने के लिए बनेगा बरामदा, हुआ शिलान्यास
इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से कचहरी परिसर में हवालात के पीछे बरामदा निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए कचहरी परिसर में अत्याधुनिक टॉयलेट के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता सभी पदों पर लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में महिला आरक्षण भी लागू होगा। पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नाम का स्मृति द्वार बनाने के लिए एक गेट का निर्माण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.