इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। लूट के मामले में कोर्ट ने एक को आठ साल की सजा सुनाई है। घटना 12 साल पहले युवक के साथ भाई की ससुराल जाते समय चौबिया थाना क्षेत्र में हुई थी। विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि 15 अगस्त 2014 को गांव गोपाल पुर सरसई हेलू के रहने वाले पवन कुमार ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अपनी भाभी के साथ भाई की ससुराल से बाइक पर अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर उनके पास से मोबाइल नगदी व गहने लूट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने लालू बाथम पुत्र राम लाल निवासी स्टेशन रोड पावर हाउस के पीछे गैस गोदाम व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके...