Etawah Auraiya News: लुधियानी में सड़क हादसे में तीन लोग घायल
इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के लुधियानी गांव के पास मोटरसाइकिल से खितौरा मंदिर जा रहे तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, शिवानी पुत्री मनोज कुमार, विकाशनी निवासी लौहन्ना थाना सिविल लाइन, अवनीश पुत्र भगवानदास निवासी नगला हरजू, थाना सिविल लाइन और निधि पुत्री जगदीश राजपूत निवासी नगला जगह मोटरसाइकिल से खितौरा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान लुधियानी गांव के पास हादसा हो गया, जिसमें तीनों घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.