Etawah Auraiya News: लालपुरा जैन मंदिर में जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ शुरू
इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में स्वर्णिम वर्षायोग के तहत पांच दिवसीय जिनसहस्रनाम महाअर्चना, विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। इस आयोजन में मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भगवान जिनेंद्र की भक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल मंदिर परिसर से निकाली गई घट यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली घट यात्रा ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद भगवान श्रीजी को पंडाल में लाया गया, जहां विधि-विधानपूर्वक उन्हें पांडुक शिला पर विराजमान कराया गया। ध्वजारोहण का सौभाग्य महिला मंडल को प्राप्त हुआ। भगवान श्रीजी का विधि-विधान से अभिषेक शांतिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.