Etawah Auraiya News: लायंस क्लब ने लगाए 51 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: भरथना। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब भरथना ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। रतन दास ईंट भट्ठा पर आयोजित कार्यक्रम में 51 फलदार, छायादार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में अखिलेश पोरवाल, लायन गोरल दास नंदवानी, लायन राम मनोहर पोरवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा बाबा हरभजन दास, श्याम सुंदर नंदवानी, सुनील कुमार, ठाकुर जनवेद सिंह व क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.