इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मंडी रोड की सरिता देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 18 वर्षीय पुत्र अर्पित मानसिक रूप से कमजोर है, बीती 25 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे घर से टहलने निकला था, देर तक वापस नहीं आने पर संभावित जगहों पर तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस लापता की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...