Etawah Auraiya News: लखना सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 10 दुकानों में हजारों की सब्जी जलकर
इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना की सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 सब्जी की दुकानों में रखी हजारों रुपये की हरी सब्जियां, आलू-प्याज और लहसुन जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश पुत्र रामस्वरूप, पप्पू पुत्र रघुवीर, दीप सिंह पुत्र कालीचरण, रवि कुमार पुत्र भगवत दयाल, रघुवंशी पुत्र गंगाचरण, सत्यप्रकाश पुत्र रामस्वरूप, अनिल कुमार पुत्र वीरेन्द्र, सुधीश पुत्र सोनेलाल, सुरेन्द्र पुत्र रघुनाथ और सुनील पुत्र श्रीकृष्ण ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे दुकानों में अचानक आग लग गई। उस समय कस्बे के लोग रामलीला महोत्सव देखकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने मंडी से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.