Etawah Auraiya News: लखना में 30 को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लखना के तत्वावधान में 30 सितंबर बुधवार को रात्रि 8 बजे से सिया गार्डेन, बेरी खेड़ा रोड, लखना में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन में पदम अलवेला, यशपाल सिंह यश, सतीश मधुप, भूमिका जैन, मोहित सक्सेना, रोहित चौधरी उमेश द्विवेदी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम संयोजक सुनीत सिंह चौहान तथा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान मीडिया प्रभारी डॉ.सुशील सम्राट ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों, व्यापारियों, क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.