इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना में चल रही ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में रविवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात को मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य और थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों का स्वागत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, महामंत्री संदीप पाल, कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप वर्मा सोनू, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, बृजमोहन यादव, रामनरेश त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, नितीश पुरवार सहित तमाम पदाधिकारियों ने फूल-माला एवं पगड़ी पहनाकर किया।राम बारात बाईपास तिराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए निकाली गई। जगह-जगह ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने बारात का जलपान कराकर भव्य स्वागत किया। बारात में रथों पर सवार विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शोभा बढ़ा रही ...