इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में कलश वंदन अभियान में लखना मंडल में कलश यात्रा निकाली गयी। बकेवर के गोपाल मंदिर से शुरु होकर कलश यात्रा लखना मंडल में शिवमंदिर शब्दलपुर, हनुमान मंदिर नहर पुल, राधाकृष्ण मंदिर फूलबाग, चंद्रपुरा होते हुए शिवमंदिर बहादुरपुर घार तक गई। यात्रा के दौरान संत रविदास अनुयायियों ने जयघोष व पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। लखना मंडल के शक्ति केंद्र आसई के श्यामला मंदिर पर कलश पूजन व संकीर्तन हुआ। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, केके राज, अनूप जाटव, उदयवीर दोहरे, कमलेश कठेरिया, रोेहित शाक्य, अश्वनी त्रिपाठी, शिवांग त्रिपाठी, रविंद्र दोहरे, रामदास दोहरे, अ...