इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मैनपुरी रोड पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशाेर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भी बस नहीं रुकी और करीब 500 मीटर आगे जाकर एक और बाइक सवार को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जसवंतनगर क्षेत्र के बलैयापुर निवासी 16 वर्षीय आशीष बाबू पुत्र उदयवीर सिंह जाटव गुरुवार को अपने दोस्त 19 वर्षीय कुनाल पुत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता निवासी रजमऊ थाना वैदपुरा के साथ बाइक से घर से निकला था। परिजनों को उसने बिचपुरी खेड़ा स्थित अपनी दादी के घर जाने की बात कही थी। कुनाल को अपनी बहन के लिए...