Etawah Auraiya News: रोडवेज पार्सल इंचार्ज ने कार में टक्कर मारने का लगाया आरोप
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज पार्सल घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो कार में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। कार मालिक और एवीजी लॉजिस्टिक पार्सल के इंचार्ज ने बस चालक और परिचालक पर जान से मारने का प्रयास करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी पुलिस को उपलब्ध करवाया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। पार्सल के इंचार्ज सूरज सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया कि उनकी स्कॉर्पियो कार संख्या रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान सैफई डिपो की बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक पुष्पेंद्र यादव और परिचालक संजू यादव बस के अंदर शराब पी रहे थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.