Etawah Auraiya News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गेट संख्या 34सी के पास बुधवार को रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव दो हिस्सों में बंटकर अप और डाउन रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा। गांव नगला भारे निवासी 55वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र श्रीपाल बुधवार को अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान डाउन लाइन पर संभलपुर -जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका धड़ दो हिस्सों में बंटकर गिरा。
घटना का विवरण घटना के बाद संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस डाउन लाइन पर घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.