Etawah Auraiya News: रेलवे लाइन किनारे मिला नवजात का शव
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे लाइन किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ शिकोहाबाद की टीम मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। निरीक्षक यदुवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर किमी संख्या 1181/14-17 के मध्य बलरई रेलवे यार्ड में डाउन लाइन किनारे गिट्टियों पर नवजात पड़ा है प्रथमदृष्टया नवजात की गर्भनाल भी नहीं कटी हुई थी। आशंका है कि जन्म के तुरंत बाद किसी ने उसे रेलवे लाइन किनारे छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: भुता में नवजात को नहर किनारे कपड़े में लपेटकर फेंका
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.