Etawah Auraiya News: रेलवे माल गोदाम के लिए भूमि अधिग्रहण से किसान परेशान, डीएम से शिकायत
इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे के माल गोदाम निर्माण के लिए शेखूपुर जखौली व रीतौर में लगभग 11 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा रही है। इस संबंध में किसानों का कहना है कि यह निर्णय कानून का खुला उल्लंघन है। बिना सूचना दिए और वास्तविक सुनवाई का अवसर दिए बगैर एकपक्षीय ढंग से कार्य किया गया है। इन किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र भी दिया है। इसमें किसानों ने रीतौर के समान भूमि के आधार पर उचित मुआवजा देने के साथ ही पेड़, कुआं, बोरिंग, भवन एवं अन्य निर्मित संपत्तियों का उचित मूल्यांकन कर मुआवजा देने की मांग की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी देने की मांग भी शामिल है। पीड़ित किसानों का पक्ष किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व राज्य महामंत्री कामरेड मुकुट सिंह ने जिलाधिकारी के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.