इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: भरथना। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहली घटना में कंधेशी पचार गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहली घटना भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर की डाउन लाइन पर पोल संख्या 1138/12 और 1138/10 के बीच कंधेशी पचार गांव के समीप हुई। बुधवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दसवीं के छात्र की मौत सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिन...