इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे के मनोरंजन सदन में शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहॉ पर झांकी सजाई जा रही है और दो दिवसीय रासलीला भी होंगी। मनोरंजन सदन के बाहर बादल सड़क को भी दुरुस्त किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे इस बार 62 वाँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मना रहा है। गुरुवार को पूरे दिन मनोरंजन सदन में झांकी सजाने की तैयारियां चलती रही। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के कोषाध्यक्ष दलेल सिंह ने बतायाशुक्रवार को रात 8 वजे पूजन अर्चन बाद झांकी खोली जाएगी । उन्होंने बताया 5 व 6 सितंबर को मथुरा के कलाकार रासलीला का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।झांकी यह भी पढ़ें- कान्हा की अगवानी की तैयारी संग भक्ति का रंग देखने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसी के चलते मनोरंजन क्षेत्र की सड़क को भी दुरुस्त किया जा रहा...