इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार,संवाददाता। इटावा की गिनती प्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में होती है और जिले में ताखा तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा धान की फसल होती है। पिछले एक सप्ताह से जिस तरह रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वह धान की फसल के लिए अमृत है। फसल को फायदा होने के साथ ही किसानों को भी फायदा है क्योकि इस बारिश से किसानों की एक सिंचाई का खर्चा बच गया है। इस साल पहले तो मानसून देरी से आया और फिर जुलाई में बारिश कम होने से किसान चिंतित रहे कि धान की पैदावार कैसी होगी।सिचाई का खर्चा भी बढ़ जाएगा। अब अगस्त में बारिश होने से किसानों को धान की फसल के जरूरत के समय पानी मिल गया। पानी मिलने से धान की फसल लहरा उठी है और अच्छी पैदावार की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि जुलाई में बारिश नहीं हुई और निजी नलकूपों को बिज...