Etawah Auraiya News: रिश्तेदारी में जा रही महिला की हादसे में मौत, पति गंभीर
इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: सैफई। सैफई थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वे एक रिश्तेदारी में होने वाले जन्मदिन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। फिरोजाबाद जिले के उधमी गांव निवासी विमल कुमार अपनी पत्नी 30 साल की चंद्रकांता के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। उनकी बाइक सैफई-हैवरा बाईपास पर बघुईया तिराहे के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चंद्रकांता को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पति का इलाज किया जा रहा है। चंद्रकांता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.