Etawah Auraiya News: रास्ते में जानवर बांधने से आवागमन बाधित
इटावा औरैया, अगस्त 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के नगला भजू मौजा सराय इलाही गांव के ब्रजराज सिंह ने रास्ते में जानवर बांधकर आवागमन बाधित करने और नाली की पुलिया तोड़ने को लेकर थाने में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर लोगों द्वारा जानवर बांधे जाते हैं। इससे रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रास्ते में जानवर न बांधने के लिए कहा तो लोगों ने कथित रूप से रास्ते में बनी नाली की पुलिया तोड़ दी। पुलिया टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने पीड़ित का शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.