इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के खरदुली गांव में रविवार को तालाब किनारे रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की छह महिलाओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से पुष्पा देवी पत्नी ओमपाल सिंह, मित्री पत्नी किशन पाल, आशा पत्नी बृजेश सिंह, रंजना पत्नी हरिकिशन और प्रियंका पत्नी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से कविता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि तालाब किनारे रास्ता बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तीन महिलाओं समेत आठ का शांतिभंग में चालान रविवार को कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।...