Etawah Auraiya News: रासलीला में मीरा की कृष्ण भक्ति का मनोहारी मंचन
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना में चल रही रासलीला में वृन्दावन से आए बाल कलाकारों ने भक्त मीरा बाई के जीवन और उनकी श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित सुंदर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मीरा बाई के त्याग, समर्पण और अटूट कृष्ण प्रेम को मंच पर जीवंत कर दिया, जिसे देख श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। रासलीला में दिखाया गया कि मीरा बाई बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानती थीं। उनके मन में कृष्ण के प्रति ऐसी अटूट भक्ति थी कि उन्होंने सांसारिक सुख-सुविधाओं की परवाह किए बिना अपना सम्पूर्ण जीवन भगवान की भक्ति में समर्पित कर दिया।कलाकारों ने मीरा के प्रसिद्ध भजनों और कृष्ण के प्रति उनके प्रेम का सुंदर मंचन किया। मीरा बाई के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया। जब मीरा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.