इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस'' के उपलक्ष में सीएचसी महेवा में 'रक्तदाता समूह' एवं स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 53 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दूसरों के जीवन रक्षा का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक वर्मा,भूतपूर्व प्रभारी डा.गौरव त्रिपाठी एवं रक्तदाता समूह के संरक्षक राजीव चौधरी ने किया। जिला अस्पताल इटावा से आए विशेषज्ञ डाक्टरों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के चिकित्साकर्मियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रक्तदाता समूह के सदस्यों के साथ-साथ पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं और महिलाओं की भागीदारी अच्छी रही। 53 रक्तदाताओं में से 24 ऐसे युवा शामिल थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। यह भी पढ़ें-...