इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: भरथना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एसएवी. इंटर कॉलेज परिसर में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक यशवीर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका तथा सेवा, समर्पण और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नगर संघ चालक उमाशंकर, जिला बौद्धिक प्रमुख नागेश्वर राव चौबे, विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी, नगर कार्यवाह विशाल, सह नगर कार्यवाह गौरव, नगर प्रचार प्रमुख रजत, स्वयंसेवक गौरव, विद्यार्थी प्रमुख भरत, बौद्धिक प्रमुख आनंद कौशल, सह शारीरिक प्रमुख मोहन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लेखक गाँव में प्रकृति की पाठशाला का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...